मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain may occur in these states of the country
Written By
Last Updated : गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (11:19 IST)

Weather Update : देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain forecast
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की विविधता दिखाई दे रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ बारिश हो रही है।

 
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के नए अपडेट के मुताबिक आज देश के 4 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। ये राज्य हैं- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा।
इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में ठंड, कोहरे और मावठे की बारिश का अनुमान है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाते हुए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में अगले 2 दिनों के लिए गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।