रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy snowfall in hilly areas of Uttarakhand
Last Updated : शनिवार, 8 जनवरी 2022 (23:56 IST)

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी 'देवभूमि'

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटी 'देवभूमि' - Heavy snowfall in hilly areas of Uttarakhand
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से यहां की वादियों में सफेद चादर बिछी हुई है।केदारनाथ, तुंगनाथ, चकराता, पंवाली कांठा आदि जगहों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।केदारनाथ धाम में अब सिर्फ कुछ साधु-संतों के साथ ही पुलिस के जवान मौजूद हैं।

बद्रीनाथ, औली, गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल बर्फ का आवरण ओढ़ चुके हैं। बारिश और बर्फबारी से ठंड में भारी इजाफा भी हुआ है।देहरादून जिले के चकराता समेत आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते यहां बर्फ देखने पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।

बर्फबारी से पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढंके हैं तो तो मैदानी इलाकों में बारिश ने तापमान को और गिरा दिया है। देहरादून और मसूरी में शनिवार को सुबह से शाम तक तेज बारिश हुई। मसूरी के लाल टिब्बा में जमकर बर्फबारी देखने को मिली। जिसके चलते ठंड में इजाफा हो गया है। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की सफेद चादर से ढंक गए हैं। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार रात को भी बर्फबारी हुई। फिलहाल अधिकांश पर्वतीय जिलों में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में घने बादल हैं।

यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों में भी बर्फबारी हो रही है। पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। इस बीच हिल इस्टेशनों में बर्फबारी का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें
उप्र में Corona के 6411 नए मामले, उत्तराखंड में 1560 केस