1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Alert: एमपी व छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हुई बारिश, राजस्थान में घना कोहरा

Weather Alert: एमपी व छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हुई बारिश, राजस्थान में घना कोहरा

Madhya Pradesh
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हुई है। लक्षद्वीप में 1-2 स्थानों पर बारिश हुई है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के भागों में कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ और इससे सटे भागों के ऊपर बना हुआ है। इस सिस्टम से आंतरिक कर्नाटक होते हुए केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इस समय विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी तटीय ओडिशा के ऊपर पहुंच गया है।
 
स्कईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इन भागों भारी वर्षा और ओलावृष्टि की गतिविधियां भी देखने को मिली हैं। विदर्भ, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। लक्षद्वीप में 1-2 स्थानों पर बारिश हुई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गर्जना के साथ बौछारें होने के आसार हैं। ओले भी गिर सकते हैं। मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 जगहों पर तेज वर्षा होने या ओले गिरने की आशंका है।
अगला लेख
18 फरवरी : किसानों के रेल रोको आंदोलन समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर