शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rainfall may occur in these areas between 3 and 5 February
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (00:24 IST)

Weather Alert : 3 से 5 फरवरी के बीच इन इलाकों में हो सकती है बारिश, ओले गिरने की चेतावनी

Weather Alert : 3 से 5 फरवरी के बीच इन इलाकों में हो सकती है बारिश, ओले गिरने की चेतावनी - Rainfall may occur in these areas between 3 and 5 February
नई दिल्ली। भारत के उत्तरी और मध्य भाग में 3 से 5 फरवरी के बीच बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि अगले 3 से 4 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्यभारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की पूरी संभावना है और अगले 24 घंटे में शीतलहर से निजात मिल सकती है।
 
आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवात की स्थिति बन रही है। मध्य पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर भी चक्रवात की स्थिति है। 
इन बदलाव के कारण उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर का मौसम 2 फरवरी की रात से प्रभावित हो सकता है।
आईएमडी ने कहा कि 3 से 5 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्यभारत के ऊपर दक्षिण-पश्चिमी हवाओं, पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने की संभावना है। इस परिवर्तन के कारण 2 फरवरी की रात से 5 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश, बर्फबारी, बिजली कड़कने और ओले गिरने की प्रबल आशंका है।
 
आईएमडी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊपर 4 फरवरी और जम्मू-कश्मीर के ऊपर 3 और 4 फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों के ऊपर 3 से 5 फरवरी के दौरान बिजली कड़कने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। मध्यप्रदेश के ऊपर 4 से 5 फरवरी के दौरान और पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार तथा झारखंड के ऊपर 5 से 6 फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आज जींद में खाप महापंचायत में हुंकार भरेंगे राकेश टिकैत, आंदोलन के लिए बनेगी रणनीति