• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rain alert in many parts of the country
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (11:36 IST)

Weather Update : मौसम ने बदला मिजाज, देश के कई हिस्‍सों में बारिश का अलर्ट

Weather Update : मौसम ने बदला मिजाज, देश के कई हिस्‍सों में बारिश का अलर्ट - Rain alert in many parts of the country
Rain alert in many parts of the country : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते आज से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल और धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 फरवरी के दौरान आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-21 फरवरी के दौरान आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर 19 और 20 फरवरी के दौरान ओलावृष्टि की भविष्यवाणी है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 20 फरवरी के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. वहीं 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा और सोमवार को अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। तटीय कर्नाटक से दक्षिण गुजरात तक चलने वाली ट्रफ रेखा अब तटीय कर्नाटक से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक बनी हुई है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ओडिशा और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान 22 फरवरी तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 19 से 21 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 20 से 22 फरवरी के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा संभव है।

19 से 21 फरवरी के बीच उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव है। 19 से 20 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियों के साथ गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 21 से 24 फरवरी के बीच सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त