शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ayodhya has emerged as a divine form on world stage under the leadership of Modi and Yogi
Last Modified: अयोध्या , गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (19:50 IST)

मोदी योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर दिव्य स्वरूप में उभरी अयोध्या

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन, अयोध्या आगमन पर मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Tripura Chief Minister Manik Saha
Tripura Chief Minister Manik Saha in Ayodhya: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दर्शन कर देश-प्रदेश की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर संकटमोचक बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 
अयोध्या आगमन पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साहा ने अयोध्या के तीर्थक्षेत्र के बदलते स्वरूप और तीव्र विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या आज एक नए, भव्य और दिव्य स्वरूप में विश्व पटल पर उभर रही है।
 
उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्जागरण भी है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा का अयोध्या आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है। अयोध्या आज विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है और यह श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
Ayodhya में हनुमान गढ़ी में संतों के बीच मारपीट व फायरिंग, 5 के विरुद्ध FIR, वर्चस्व और गद्दी को लेकर विवाद और हत्याएं का रहा है इतिहास