सम्बंधित जानकारी
- Weather Update : उत्तर भारत में सर्दी का कहर, इन राज्यों में शीतलहर बढ़ाएगी मुश्किलें
- ट्रंप के पीस प्लान ने बढ़ाई जेलेंस्की की मुश्किल, जानिए क्या कहा?
- दिल्ली-NCR में मौसम की डबल मार, प्रदूषण के साथ ठंड ने किया परेशान
- Weather Update : ठंड ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर भारत में सर्दी का कहर, दिल्ली में प्रदूषण हावी
- Weather Update : दिल्ली से बिहार तक शीतलहर का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में भी बदला मौसम
Weather Update : अब सताएगी सर्दी, कई राज्यों में गिरा पारा, यहां बारिश का अलर्ट
Weather Update News : कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। उत्तर भारत में ठंड तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, जबकि मैदानी राज्यों में भी पारा लगातार गिर रहा है और सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत ही खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस दमघोंटू हवा में सांस लेना दुभर हो गया है। यहां अभी ठंड सिर्फ सुबह और शाम को ही पड़ती है।
खबरों के अनुसार, कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। उत्तर भारत में ठंड तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच चुका है, जबकि मैदानी राज्यों में भी पारा लगातार गिर रहा है और सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत ही ख़राब श्रेणी में बनी हुई है। इस दमघोंटू हवा में सांस लेना दुभर हो गया है।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बरसात का दौर जारी है। तमिलनाडु, कराईकल, केरल के कई इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना है। कश्मीर घाटी, ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों और कई पहाड़ी जिलों में रात का तापमान जमाव बिंदु के नीचे दर्ज हो रहा है। उत्तराखंड में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। आईएमडी का कहना है कि एक से दो दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति और तेज हो सकती है। बिहार के ज्यादातर जिलों में ठंड बढ़ गई है। आज कई शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। पिछले कई दिनों से पूर्वी हवा सक्रिय होने के कारण राज्य में रातें सामान्य से अधिक गर्म महसूस हो रही थीं। उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी सर्द पछुआ हवाएं ठंड को बढ़ा रही हैं, जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आज 8 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। राज्य में रविवार को न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा स्थान रहा फरीदकोट, जहां रात का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के अंतिम दिनों में अक्सर तापमान में उतार–चढ़ाव रहता है, जबकि असली सर्दी दिसंबर के पहले हफ्ते से स्थिर होती है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
