रेलवे कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, मिलेगा 78 दिन का बोनस
- रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस
- तेल कंपनियों को 22 हजार करोड़ की ग्रांट
- नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए 6600 करोड़
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार रेलवे कर्मचारियों को परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस देगी। सरकार की इस घोषणा के बाद 11.27 लाख रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।
इसके अलावा कैबिनेट के बैठक में अन्य फैसले भी लिए गए। ठाकुर ने बताया कि तेल कंपनियों को 22 हजार करोड़ रुपए की ग्रांट दी जाएगी। साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए 6600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
Edited by: Vrijendra singh Jhala
Edited by: Vrijendra singh Jhala
