सम्बंधित जानकारी
- गोवा में क्रेश हुआ भारतीय नौसेना का MiG 29K लड़ाकू विमान, पायलट की हालत स्थिर
- भारतीय गोलकीपरों का धमाल, श्रीजेश और सविता ने लगातार दूसरे साल जीता Best Goalkeepers का अवार्ड
- World Tourism Day : देश की 10 रोमांटिक जगह जरूर जाना चाहिए
- PM मोदी से मिलेंगे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक
- मुंबई से नहीं गोवा की टीम से खेलेंगें सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर!
मिग-29 के विमान गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त, जानिए क्या है इस फाइटर प्लेन में खास
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का मिग-29के विमान बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के बाद गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना ने कहा कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया। नौसेना मुख्यालय ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
नौसेना ने एक बयान में कहा कि मिग-29के विमान गोवा में समुद्र के ऊपर नियमित उड़ान पर था और नौसैनिक अड्डे पर लौटते समय उसमें तकनीकी खराबी आ गई। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया और तत्काल खोज एवं बचाव कार्य शुरू कर उसका पता लगा लिया गया। पायलट की हालत स्थिर है। घटना की वजह पता लगाने के लिए एक जांच बोर्ड का गठन किया गया है।
मिग-29के रूसी अंतरिक्ष विमानन कंपनी मिकोयान (मिग) द्वारा विकसित एक लड़ाकू विमान है। भारतीय नौसेना ने एक दशक पहले लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर में रूस से 45 मिग -29के विमान खरीदे थे।
