1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rail Yatri Guide kiosk launched

रेल यात्रियों के लिए खुशखबर, स्क्रीन पर अंगुली रखते ही पाएं सभी जानकारी

Rail Yatri Guide kiosk
नई दिल्ली। रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए रेलवे ने अपनी तरह का पहला टच स्क्रीन किऑस्क लांच किया है। इस एकल पूछताछ केंद्र में यात्रियों को स्क्रीन पर अंगुली रखते ही सभी सवालों का उत्तर मिल जाएगा।
 
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री गाइड किऑस्क लांच किया। इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। इसे दिल्ली डिवीजन ने तैयार किया है।
 
लोहानी ने कहा कि अगले दो महीने में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस तरह के 15 किऑस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। बाद में भारतीय रेलवे के बड़े रेल स्टेशनों पर यह प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी।
अगला लेख
पुलिस चौकी में मालिश करा रहा था पुलिसकर्मी, वायरल हुआ वीडियो