राहुल गांधी ने की वाल्मीकि मंदिर में पूजा, भगवान का लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली में कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर सुबह पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पार्टी ने मंदिर में पूजा कर रहे राहुल गांधी की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। महर्षि वाल्मीकि हिन्दू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेष रूप से दलितों के बीच पूजनीय हैं।
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। यह महाकाव्य संस्कृत में लिखा गया है जो हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है। अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती के रूप में मनाया जाता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें