गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. new statue of goddess of justice in supreme court
Last Updated : गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (08:58 IST)

सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई मूर्ति, आंखों से हटी पट्‌टी, हाथ में संविधान

statue of justice
goddess of justice new statue : सुप्रीम कोर्ट में 'न्याय की देवी' वाली प्रतिमा बदल दी गई है। नई मूर्ति में देवी की आंखों से पट्‍टी हटा दी गई है। हाथ में तलवार की जगह संविधान नजर आ रहा है।
 
बताया जा रहा है कि सफेद रंग की यह नई प्रतिमा पिछले साल बनाई गई थी और इसे अप्रैल 2023 में नई जज लाइब्रेरी के पास स्थापित किया गया था। इसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही है। 
 
पहले इस प्रतिमा में आंखों पर बंधी पट्टी कानून के सामने समानता दिखाती थी। इसका अर्थ था कि अदालतें बिना किसी भेदभाव के फैसला सुनाती हैं। वहीं, तलवार अधिकार और अन्याय को दंडित करने की शक्ति का प्रतीक थी। अब न्याय की देवी के एक हाथ में तराजू और दूसरे हाथ में संविधान की पुस्तक है।
 
सुप्रीम कोर्ट के सामने तिलक मार्ग पर एक बड़ी वीडियो वॉल लगाई गई है। इसमें सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस क्लॉक चलती है। इससे सुप्रीम कोर्ट में मुकदमों की रियल टाइम जानकारी ली जा सकती है।
Edited by : Nrapendra Gupta