1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi to adopt 22 children who lost their parents in Pakistani shelling during Op Sindoor
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 31 जुलाई 2025 (22:15 IST)

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में लावारिस हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे शिक्षा का खर्च

Rahul Gandhi
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद मई में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले करीब 22 बच्चों को गोद लेंगे। इन बच्चों ने या तो अपने दोनों माता-पिता या परिवार के एकमात्र कमाने वाले को पाकिस्तानी गोलाबारी में खो दिया था।
मीडिया खबरों के मुताबिक जम्मू और कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने बताया कि गांधी पुंछ में ऐसे 22 बच्चों का शिक्षा का खर्चा उठाएंगे। पुंछ में हुई गोलाबारी के बाद राहुल गांधी स्वयं प्रभावितों का हाल जानने के लिए पुंछ जिले में आए थे। राहुल गांधी ने पुंछ में उन स्कूलों का भी दौरा किया था, जहां के बच्चे प्रभावित हुए थे। वे क्राइस्ट पब्लिक स्कूल में भी गए थे, जहां पर पढ़ रहे दो जुड़वा बच्चे उरवा फातिमा और जैन अली भी गोलाबारी में मारे गए थे। पाकिस्तानी गोलाबारी में पूरे क्षेत्र में 13 नागरिकों की जान चली गई थी। इसमें कई बच्चों ने अपने माता-पिता भी खो दिए। इस कारण उनके लिए अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो गया था। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?