गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 'अम्फान' चक्रवात से हुई तबाही से राहुल गांधी स्तब्ध, मदद की अपील की
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 मई 2020 (11:59 IST)

'अम्फान' चक्रवात से हुई तबाही से राहुल गांधी स्तब्ध, मदद की अपील की

Rahul Gandhi | 'अम्फान' चक्रवात से हुई तबाही से राहुल गांधी स्तब्ध, मदद की अपील की
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवात 'अम्फान' से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख प्रकट करते हुए शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करें।
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफान से भीषण तबाही के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करें। मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
चक्रवात 'अम्फान' गुरुवार को कमजोर पड़ गया, हालांकि इससे 1 दिन पहले इसने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई, जहां इसके चलते 72 लोगों की मौत हो गई और 2 जिले पूरी तरह तबाह हो गए हैं। तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं, कई पुल नष्ट हो गए हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कोलकाता और राज्य के कई अन्य हिस्सों में तबाही के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं। इस चक्रवात से ओडिशा के कई इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Corona मृतकों के शोकस्वरूप आगामी 3 दिनों तक आधा झुका रहेगा अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज