सम्बंधित जानकारी
- भीतर से लाल किताब कोरी है, नांदेड़ में PM मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
- बंटेंगे-कटेंगे नारे पर मल्लिकार्जुन खरगे का पलटवार, कहा- कई कांग्रेसी नेताओं ने देश पर अपने प्राण न्योछावर किए
- PM मोदी बोले- उत्तराखंड में चल रहा विकास का महायज्ञ, लोगों से किए ये 9 आग्रह
- अमित शाह का दावा, राहुल गांधी ने दिखाई संविधान की फर्जी प्रति
- संविधान से छुटकारा चाहते हैं BJP और RSS, कांग्रेस ने PM मोदी पर लगाया आरोप
नोटबंदी और जीएसटी किसानों तथा मजदूरों को खत्म करने के हथियार : राहुल गांधी
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (GST) पर उसकी नीतियां देश के किसानों, मजदूरों और गरीबों को खत्म करने के हथियार हैं। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा-आरएसएस जाति, धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि देश में भाजपा-आरएसएस और इंडिया गठबंधन की विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है, जो क्रमशः नफरत और प्रेम में विश्वास रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह लड़ाई हिंसा और एकता के बीच है। गांधी ने जमशेदपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी की नीतियां देश में बेरोजगारी फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं। नोटबंदी, जीएसटी गरीबों, किसानों और मजदूरों को खत्म करने के हथियार हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा-आरएसएस जाति, धर्म और भाषा के आधार पर देश को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस भारत के संविधान की रक्षा करना चाहती है जबकि भाजपा-आरएसएस इसे नष्ट करने पर तुले हुए हैं। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूंजीपतियों को धन मुहैया कराने का भी आरोप लगाया और ये पूंजीपति बदले में विदेशों में पैसा निवेश करते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि वे मोदी को हराएंगे और जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। संबोधन के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा गांधी को यह बताए जाने पर कि अजान चल रही है, गांधी ने दो मिनट का विराम लिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
