राहुल गांधी का मोहन भागवत पर बड़ा हमला, गांधी और अंबेडकर को लेकर कही यह बात
Rahul Gandhi News : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली थी। देश की संस्थाओं को असली आजादी पिछले कुछ वर्षों में मिली। आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने मोहन भागवत पर बड़ा हमला किया है। राहुल ने कहा कि ऐसा कहकर मोहन भागवत भारत के संविधान को खारिज कर रहे हैं। ये हमारे लिए संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। वे भारत की हर संस्था से डॉ. बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली थी, देश की संस्थाओं को असली आजादी पिछले कुछ वर्षों में मिली। आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा कहकर भारत की हर संस्था से डॉ. बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटा रहे हैं।
पटना में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, हम चाहते थे कि जैसे हर जगह गंगा का पानी बहता है, वैसे ही संविधान की विचारधारा भी हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। ये हमारे लिए संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। हर राज्य के महापुरुषों की आवाज इस संविधान में है।
जब RSS प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदुस्तान को आज़ादी 1947 में नहीं मिली, तब वह संविधान को नकारते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 18, 2025
वो संविधान की सोच को,
गांधी जी की सोच को,
अंबेडकर जी की सोच को
बुद्ध भगवान की सोच को,
फुले जी की सोच को मिटाने लगे हैं। pic.twitter.com/jqY4Pcib5O
प्रधानमंत्री नरेंद्र पर पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी पहले कहते थे कि 400 सीट आएंगी तो संविधान को बदल देंगे। राहुल कहा कि हमारा काम है संविधान की रक्षा करना। भाजपा, आरएसएस संविधान समाप्त करना चाहती है। 20 अरबपति देश चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और मोहब्बत की लड़ाई चल रही है।
राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा की सोच पर सवाल उठाते कहा कि दलितों, पिछड़ों को राजनीतिक रूप से रिप्रेजेंटेशन तो मिल गया लेकिन सत्ता में वह अपना प्रतिनिधित्व नहीं पा सके। पिछड़ा वर्गों को पावर नहीं दिया गया। पावर अडाणी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हाथों में चला गया।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

