1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi on parliament security breach

राहुल गांधी ने बताया- क्यों हुई संसद की सुरक्षा में चूक?

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi news in hindi : पूर्व कांग्रेस के  अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि संसद सुरक्षा में चूक हुई है और इसके पीछे कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं।
 
सुरक्षा चूक की घटना के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि सुरक्षा में चूक हुई है, लेकिन यह क्यों हुआ? सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का मुद्दा है, जिसे लेकर पूरे देश में उबाल है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
 
संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन गत बुधवार को, सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई। 
 
इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान हरियाणा के जींद जिले की नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई। पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंड ललित झा को भी गिरफ्तार किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
हाइड्रोग्राफिक सर्वे को लेकर भारत से क्‍यों पंगा ले रहा है मालदीव?