• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi meets a two-wheeler rider
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 अगस्त 2023 (12:02 IST)

स्कूटर से गिरा वाहन सवार, राहुल गांधी ने जाना हाल

स्कूटर से गिरा वाहन सवार, राहुल गांधी ने जाना हाल - Rahul Gandhi meets a two-wheeler rider
Rahul Gandhi News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जब घर से संसद के लिए निकले तभी एक स्कूटर सवार अपने वाहन से गिर गया। जैसे ही राहुल की नजर उस पर पड़ी वह उससे मिलने पहुंच गए।
 
उसके हाल जानने के बाद ही राहुल गांधी संसद के लिए रवाना हुए। कुछ ही देर में राहुल गांधी को अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में बोलना है। राहुल के भाषण पर सभी की नजरें लगी हुई है। 
 
उल्लेखनीय है कि मोदी सरनेम डिफेमेशन मामले में सजा और दोष सिद्धि पर रोक के बाद हाल ही में राहुल गांधी क‍ी संसद सदस्यता बहाल हुई है। सदस्यता बहाली के बाद राहुल का संसद में यह पहला संबोधन है। 
ये भी पढ़ें
Delhi Services Bill: केजरीवाल ने कांग्रेस नेताओं के समर्थन पर जताया आभार