1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi mansarovar yatra

'शिवभक्त' राहुल गांधी ने राजघाट पर बापू को चढ़ाया मानसरोवर का पवित्र जल

rahul gandhi
नई दिल्ली। पिछले दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार देर रात दिल्ली लौट आए। सोमवार सुबह राहुल ने राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर मानसरोवर झील का पवित्र जल और पत्थर चढ़ाया। यह जल राहुल अपने कुर्ते की जेब में एक शीशी में रखकर लाए थे।
 
इसके बाद राहुल ने पेट्रोलियम उत्पादों पर मूल्य मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित बंद में शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि राजघाट से रामलीला मैदान तक पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मार्च निकाला गया। इसमें विपक्षी दलों के नेताओं ने भी शिरकत की। देशभर में भारत बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीर साझा की। हालांकि कई भाजपा नेताओं ने उनकी तस्वीर पर सवाल उठाए। राहुल ने यात्रा के दौरान ट्वीट कर कहा था कि शिव ही ब्रह्मांड हैं।
 
उन्होंने कहा था कि मानसरोवर झील का पानी बहुत ही निर्मल, स्थिर और शांत है। वह सब कुछ देता है और कुछ भी नहीं लेता। कोई भी उसे पी सकता है। उसमें कोई नफरत नहीं होती। इसलिए हम भारत में इस पावन जल की पूजा करते हैं।
अगला लेख
सोशल मीडिया पर VIRAL हो रहा है यह नन्हा पहलवान, आपने देखा क्या...