• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Khat Panchayat
Written By
Last Modified: देवरिया , मंगलवार, 6 सितम्बर 2016 (11:35 IST)

मिशन यूपी, खाट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

Rahul Gandhi
देवरिया। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पूर्वांचल के देवरिया जिले से 25 दिनों की किसान यात्रा पर निकलेंगे। वे आज यहां खाट पचायत भी करेंगे। 
 
राहुल ने कहा है कि देवरिया से दिल्ली तक 2500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा का लक्ष्य सरकारी संसाधनों में गरीबों किसानों और मजदूरों के अधिकारों को सुरक्षित करना है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल की किसान यात्रा देवरिया जिले के पंचलारी कृतपुरा गांव से शुरू होगी और हर-घर तक पहुंच कर किसानों का मांग पत्र इकट्ठे करेगी।
 
यात्रा के दौरान किसानों से सीधा संवाद कायम करने के लिए खाट पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बहुत कुछ वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम की तर्ज पर होगा।
ये भी पढ़ें
पाक परेशान, सिंध कोर्ट के बाहर लगे अल्ताफ हुसैन के बैनर...