1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi jammu kashmir visit

राहुल गांधी को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका, हुआ हंगामा

Rahul Gandhi
श्रीनगर। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात जानने के उद्देश्य से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को विपक्ष के 11 नेताओं के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे। हवाई अड्‍डे पर सभी नेताओं को रोक लिया गया और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया।
 
इस बीच, राहुल के साथ श्रीनगर पहुंचे विपक्षी नेताओं को रोकने के चलते एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि राहुल समेत सभी नेताओं को वीआईपी लाउंज में रोक दिया गया। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली है। मीडिया को भी राहुल से बात नहीं करने दी गई।
अगला लेख
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का राजनीतिक सफर