कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी बोले- भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, लगाया फोन टैपिंग का आरोप
लंदन। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। न्यायपालिका और मीडिया पर दबाव। उन्होंने कहा कि मेरा फोन टेप किया गया। इसमें पेगासस से जासूसी होती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने इस लेक्चर का वीडियो जारी किया है।
राहुल गांधी ने मशहूर कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में आरोप भी लगाया कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।
राहुल ने कहा कि मेरे फोन में पेगासस था, कई और नेताओं के फोन में भी पेगासस था। बहुत से खुफिया अधिकारियों ने मुझे फोन पर बात करते समय सावधानी बरतने को कहा क्योंकि मेरा फ़ोन रिकॉर्ड हो रहा है। मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि जब लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला हो रहा है तो विपक्ष के तौर पर हमारे लिए संवाद करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हमने भारत की संस्कृति और इतिहास की तरफ मुड़ने का फैसला किया। आप ने दांडी यात्रा के बारे में सुना होगा जो महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ निकाली थी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद सिर्फ दूरी तय करना नहीं था बल्कि लोगों को सुनना था।Here is the full Video of Rahul Gandhis Lecture at @CambridgeMBA @CambridgeJBS
— Sam Pitroda (@sampitroda) March 3, 2023
“The art of listening” when done consistently and diligently is “very powerful,” - @RahulGandhi https://t.co/4ETVo0X45f#BharatJodoYatra#RahulGandhiinCambridge pic.twitter.com/tDI4ONieG0
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। यात्रा में भारी संख्या में लोग हमसे जुड़े। जब मैं कश्मीर पहुंचा तो सिक्योरिटी गार्ड्स आए और बोले- आप कश्मीर में यात्रा नहीं कर सकते क्योंकि आप पर हैंड ग्रेनेड से हमला हो सकता है। फिर हमने आपस में बात की और कश्मीर में यात्रा शुरू की। हमने देखा कि हजारों लोग तिरंगा लेकर यात्रा से जुड़ते चले गए।

