1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi Congress President

राहुल गांधी ने पहनी 70 हजार की जैकेट, मचा बवाल

Rahul Gandhi
मेघालय चुनाव से ठीक पहले शिलांग पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 70 हजार रुपए कीमत वाली काली बरबरी जैकेट पहनकर पार्टी के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। पिछले साल उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में कुर्ते की फटी जेब दिखाने वाले राहुल गांधी के इतनी महंगी जैकेट पहनने पर अब भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। 
भाजपा की मेघालय यूनिट ने मंगलवार को ट्वीट कर राहुल गांधी के जैकेट पर निशाना साधा। उसने लिखा कि  'तो राहुल गांधीजी व्यापक भ्रष्टाचार द्वारा मेघालय के सरकारी खजाने को चूसने के बाद ब्लैक मनी से सूट बूट की सरकार ? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है।' 
 
इस ट्वीट के साथ भाजपा ने जैकेट की असली फोटो और उसका दाम भी पोस्ट किया है।  यह जैकेट ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रैंड बरबरी ने बनाया है। ब्लूमिंगडेल्स वेबसाइट के मुताबिक इस जैकेट की कीमत 68145 रुपए है। इस ट्वीट के जरिए बीजेपी ने राहुल गांधी के उस आरोप का सीधा जवाब दिया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की सरकार को सूट-बूट वाली सरकार बताया था।

वर्ष 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नाम वाला सूट पहना था। इसके बाद वह राहुल गांधी के निशाने पर आ गए थे। बाद में इस सूट की नीलामी की गई तो उसे चार करोड़ 31 लाख रुपए मिले। मेघालय के चुनावी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने करीब चार हजार लोगों के साथ संगीत का आनंद लिया। 
 
अगला लेख
उपद्रव के लिए उकसा रहा था कांग्रेस नेता, वायरल हुआ वीडियो