1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, Republic Day Celebration

'गणतंत्र दिवस समारोह' में राहुल गांधी चौथी पंक्ति में

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बैठने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के विजय चौक पर आयोजित मुख्य समारोह में चौथी पंक्ति में स्थान निर्धारित किया गया है। पिछले सभी समारोहों में कांग्रेस अध्यक्ष को बैठने के लिए प्रथम पंक्ति में स्थान मिलता रहा है।


सूत्रों ने गुरुवार को यहां इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले सभी समारोहों में कांग्रेस अध्यक्ष को बैठने के लिए प्रथम पंक्ति में स्थान मिलता रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि चाहे कांग्रेस सत्ता में हो या विपक्ष में, लेकिन पार्टी अध्यक्ष को गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम पंक्ति में स्थान मिलता रहा है। उन्होंने इसे घटिया और ओछी राजनीति करार दिया है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर खासा रोष है। हालांकि गांधी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड महत्वपूर्ण है और बैठने का स्थान का कोई महत्व नहीं है। सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को बैठने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम पंक्ति में स्थान दिया गया है। (वार्ता)
अगला लेख
ऑस्ट्रेलियन ओपन : सिलिच तीसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में