सम्बंधित जानकारी
- बजट के बारे में कितना जानते हैं आप, वित्त मंत्रालय ने पूछा सवाल
- 'एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर आज निर्णय लेंगे कांग्रेस और सहयोगी दल
- क्या है एक राष्ट्र, एक चुनाव और क्या यह भारत में संभव है?
- पीएम मोदी की सचिवों के साथ बैठक, अर्थव्यवस्था को रफ्तार और रोजगार बढ़ाने के लिए 100 दिन का एजेंडा
- ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, तृणमूल के विधायक सहित 12 पार्षदों ने थामा BJP का दामन
राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेस ने शेयर किया खास वीडियो, 5 मोमेंट्स से बताई यह बड़ी बात
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 49 वां जन्म दिन है। कांग्रेस ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है।
वीडियो में 5 मोमेंट्स के माध्यम से यह बताया गया है कि राहुल ने किस तरह भारतीयों को प्रेरित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी है। मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को भारत के राजनीतिक रूप से सबसे ताकतवर परिवार गांधी परिवार में हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पुत्र और श्रीमती इंदिरा गांधी के पोते राहुल अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़े हैं और प्रियंका गांधी वढेरा के बड़े भाई हैं।On Congress President @RahulGandhi's birthday, we look back at five moments when he inspired Indians everywhere. #HappyBirthdayRahulGandhi pic.twitter.com/Clj0gJ6kqj
— Congress (@INCIndia) June 19, 2019
