शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. How much you know about Budget
Written By
Last Updated : मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (19:42 IST)

बजट के बारे में कितना जानते हैं आप, वित्त मंत्रालय ने पूछा सवाल

बजट के बारे में कितना जानते हैं आप, वित्त मंत्रालय ने पूछा सवाल - How much you know about Budget
नई दिल्ली। बजट में आम लोगों की रूचि पैदा करने के लिए वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर प्रश्न-उत्तर की एक श्रृंखला शुरू की है।
 
ट्विटर उपयोग करने वालों से वित्त मंत्रालय ने सबसे पहला सवाल यह किया है कि 'स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट कब पेश किया गया था?' मंत्रालय ने इस साल के चार विकल्प दिए हैं।
 
वित्त मंत्रालय ने कहा, 'वित्त वर्ष 2019-20 के आम बजट को पेश किए जाने की तारीख करीब है। ऐसे में बजट से जुड़ी जानकारी को ताजा करने का यह अच्छा समय है। आज हम पहले सवाल से शुरू करते हैं। देखते हैं कितने लोग इसका सही उत्तर देते हैं।' 
 
स्वतंत्र भारत का पहला बजट आर के एस चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पांच जुलाई को वित्त वर्ष 2019-20 का पूर्ण बजट पेश करेंगी।