शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi attacks PM Modi on paper leak
Last Modified: गुरुवार, 20 जून 2024 (15:52 IST)

राहुल गांधी बोले, PM मोदी भी नहीं रोक पाए पेपर लीक

rahul gandhi
Rahul Gandhi on Paper leak : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि नीट, यूजीसी नेट के पेपर लीक हुए। यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द की गई। उन्होंने कहा कि PM मोदी भी पेपर लीक होने से नहीं रोक पा रहे हैं। यह बाकी देश में व्यापम का विस्तार है। ALSO READ: परीक्षा से पहले वाली रात ही मिल गया था NEET का पेपर, 30 से 32 लाख में बिके थे, नए खुलासों से हड़कंप
 
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों छात्रों ने पेपर लीक की शिकायत की थी। अब देश में NEET और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। यह कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध रुकवा दिया, लेकिन वह या तो पेपर लीक रोकने में सक्षम नहीं हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।
 
राहुल ने कहा कि हर परीक्षा में धांधली हो रही है। इससे छात्रों को नुकसान हो रहा है। वे संसद में पेपर लीक मामले को उठाएंगे। प्रधानमंत्री को इस मामले में देश को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पेपर लीक की जांच हो। जो भी दोषी पाया जाए उस पर कार्रवाई हो। 
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों पर आरएसएस-भाजपा का कब्जा है और जब तक इसे बदला नहीं जाएगा तब तक पेपर लीक होने बंद नहीं होंगे। 
 
इससे पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि देश में पिछले 5 साल में 43 भर्ती परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है। इन पेपर लीक का सीधा असर 1.75 करोड़ अभ्यर्थियों पर पड़ा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या PM मोदी और शिक्षा मंत्री समझते हैं कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से लाखों युवाओं और उनके परिवारों पर क्या बीतती है?
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के फैसले को लेकर कांग्रेस के बारे में क्या बोले शरद पवार