शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने बताया, क्यों रद्द हुई NET UGC?
शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने कहा कि जानकारी का ब्योरा साझा नहीं किया जा सकता क्योंकि मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है और जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली लेकिन एजेंसियों से हमें जो सूचनाएं मिलीं उनसे संकेत मिला कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है। स्वत: संज्ञान लेते हुए छात्रों के हितों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
मंत्रालय का यह फैसला मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में कथित अनियमितताओं को लेकर उपजे विवाद के बीच आया है और यह मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट में है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें