1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. uidai aadhaar new rules 2025 documents list-hindi`
Last Modified: बुधवार, 26 नवंबर 2025 (16:56 IST)

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

UIDAI ने आधार कार्ड (Aadhaar Card) नामांकन और अपडेट के लिए 2025 के नए नियम जारी किए हैं। अब बच्चों, वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहचान, पता, जन्मतिथि और संबंध के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों में बदलाव किए गए हैं।

UIDAI Aadhaar New Rules 2025
Aadhaar New Rules : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Aadhaar (नामांकन और अपडेट) तीसरा संशोधन विनियम 2025 जारी कर दिया है। इसकेळ तहत आधार कार्ड के नामांकन और अपडेट के लिए स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों में बदलाव किया गया है। ये नए नियम बच्चों, वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्गों पर लागू होंगे। नई गाइडलाइंस के अनुसार अब पहचान प्रमाण (PoI), पता प्रमाण (PoA), संबंध प्रमाण (PoR) और जन्म तिथि प्रमाण (PDB) के लिए स्पष्ट रूप से डॉक्यूमेंट्‍स निर्धारित कर दिए गए हैं।
 
5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए मान्य दस्तावेज
  • UIDAI ने नाबालिगों के लिए अलग-अलग प्रमाण के तौर पर ये दस्तावेज मान्य किए हैं-
  •  जन्म प्रमाण पत्र : संबंध और जन्मतिथि के प्रमाण के लिए
  •  वैध भारतीय पासपोर्ट : पहचान, पता, संबंध और जन्मतिथि के लिए
  •  निवास प्रमाण पत्र और SC/ST/OBC प्रमाण पत्र : पहचान, पता और संबंध के लिए
  • कानूनी अभिभावक दस्तावेज : केवल संबंध प्रमाण के लिए
  •  DCPO प्रमाण पत्र + CCI प्लेसमेंट : पहचान और पते के लिए
  •  ट्रांसजेंडर आईडी कार्ड : पहचान, पता, संबंध और जन्मतिथि के लिए
18 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों के लिए मान्य डॉक्यूमेंट्‍स
UIDAI ने वयस्कों के लिए अधिक ऑप्शन्स दिए हैं जिनमें शामिल हैं-
  •  भारतीय पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन/पीडीएस कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस
  •  पेंशनर/स्वतंत्रता सेनानी आईडी, CGHS/ECHS/ESIC/मेडिक्लेम कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड, SC/ST/OBC प्रमाण पत्र, शैक्षणिक मार्कशीट
  •  बिजली-पानी के बिल और रेंट/लीज एग्रीमेंट (पता प्रमाण के लिए)
  •  कैदियों के लिए इंडक्शन डॉक्यूमेंट
Aadhaar अपडेट के लिए सभी आयु वर्गों पर लागू दस्तावेज
  • UIDAI ने आधार अपडेट के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को सार्वभौमिक रूप से मान्य किया है :
  • पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस आईडी, पेंशन/स्वतंत्रता सेनानी आईडी
  •  किसान पासबुक, विवाह प्रमाण पत्र, शैक्षणिक मार्कशीट
  • बिजली-पानी-टेलीफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट, लीज एग्रीमेंट, सरकारी आवंटन पत्र
  • ट्रांसजेंडर/थर्ड जेंडर आईडी, कानूनी अभिभावक डॉक्यूमेंट, जन्म प्रमाण पत्र
इन बदलावों से आधार नामांकन और सुधार की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और स्पष्ट हो जाएगी। इन नियमों से OCI कार्ड धारकों, LTV धारकों और नेपाल व भूटान के नागरिकों को भी आधार से जुड़े दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। Edited by : Sudhir Sharma
 
ये भी पढ़ें
Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां