1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul gandhi attacks bjp

राहुल का बड़ा हमला, भाजपा के बुलडोजर पर नफरत सवार

rahul gandhi
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए, लेकिन भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है।
 
उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की है।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।'
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है जिसका मतलब पवित्रता का प्रतीक होता है। राम नवमी पर असहिष्णुता, हिंसा और घृणा के कृत्य किए जा रहे हैं।’’
 
उन्होंने सत्ता में शीर्ष पर विराजमान लोगों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश के शीर्ष नेता नफरत के प्रसार को देखने और सुनने से इनकार करते हैं। वे मौन हैं।’’
 
अगला लेख
दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर केजरीवाल की नजर, कहा- घबराने की जरूरत नहीं