1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi, AICC General Secretary

थाईलैंड में विपश्यना कोर्स कर रहे हैं राहुल गांधी!

राहुल गांधी
नई दिल्ली। देश के महत्वपूर्ण बजट सत्र को छोड़कर राहुल गांधी के छुट्टी पर चले जाने से कई तरह के सवाल उठाए गए थे। उनमें से एक सवाल यह भी था कि आखिर राहुल गए कहां हैं?

मीडिया सूत्रों से पता चला है कि वे थाईलैंड में विपश्यना ध्यान कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद राहुल के लिए यह जरूरी भी है।

टीवी चैनलों की खबर के अनुसार राहुल गांधी विपश्यना कोर्स के लिए थाईलैंड गए हैं। भगवान बुद्ध द्वारा ईजाद की गई इस ध्यान पद्धति से तनाव मुक्ति और खुद को समझने में मदद मिलती है।

टीवी चैनल सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी थाईलैंड में उबान के पास एक फॉरेस्ट मॉनेस्ट्री में विपश्यना कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी विपश्यना कोर्स कर रहे हैं। इससे पहले भी 2012 में राहुल गांधी रंगून के धम्मा ज्योति विपश्यना सेंटर में यह कोर्स कर चुके हैं। एसएन गोयनका ने राहुल को रंगून में यह कोर्स कराया था।

ऐसी खबरें हैं कि छुट्टी से लौटकर राहुल गांधी पदयात्रा करेंगे। प्रियंका गांधी भी राहुल की पदयात्रा को लेकर राजी हैं।