1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. queen elizabeth dies, one day State Mourning on September 11

महारानी एलिजाबेथ का निधन, भारत में 1 दिन का राजकीय शोक

queen elizabeth
नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में 11 सितंबर को भारत में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। महारानी एलिजाबेथ का गुरुवार को निधन हो गया था। 
 
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया। सरकार ने उनके सम्मान में देश भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
 
गृह मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को देश भर में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
अगला लेख
ब्रिटेन के साथ ही कौनसे 15 देशों की भी महारानी थीं एलिजाबेथ?