1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab CM Channi meets Rahul Gandhi

राहुल गांधी से मिले पंजाब के सीएम चन्नी, नहीं थमा घमासान, कब होगा मंत्रियों के नाम का ऐलान...

Punjab CM Channi
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में जारी मतभेदों की वजह से मंत्रिमंडल के गठन में चन्नी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही चन्नी कैबिनेट के लिए मंत्रियों के नाम तय किए जा सकते हैं।

इस बीच शुक्रवार को 4 दिन में तीसरी बार पंजाब के नए सीएम चन्नी दिल्ली पहुंचे और राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ पीसीसी कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी बुलाया गया था। बताया जा रहा है रात 2 बजे तक नेताओं ने मंत्रिमंडल के नामों पर मंथन किया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, मंत्रिमंडल के गठन में देरी की वजह चन्नी और सिद्धू के बीच नए मंत्रियों के नामों पर मतभेद हैं। सिद्धू राजा वड़िंग, परगट सिंह और कुलजीत नागरा को मंत्री बनवाना चाहते हैं लेकिन चन्नी इससे सहमत नहीं है।
 
6 माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव है। अमरिंदर की सिद्धू के प्रति नाराजगी के साथ ही पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की नाराजगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जाखड़ हाल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ विमान में दिल्ली आए थे।  
 
उल्लेखनीय है कि अमरिंदर के इस्तीफे के बाद सोमवार को ही चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। बहरहाल अमरिंदर और सिद्धू विवाद के बाद भले ही चन्नी सीएम बन गए हो लेकिन पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
अगला लेख
UNGA में ऐसा क्या कह गए पाक पीएम इमरान खान, मच गया बवाल...