1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. UPSC final result declared

UPSC का फाइनल रिजल्ट घोषित, टॉप पर रहे शुभम कुमार

UPSC Civil Services Exam 2020
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 (UPSC CSE 2020) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। UPSC ने इस बार कुल 761 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। परीक्षा में शुभम कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

खबरों के अनुसार, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी ने इस बार नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की है।

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) का आयोजन जनवरी 2021 में किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अगस्त-सितंबर 2021 में पूरा किया गया।

फाइनल रिजल्ट में शुभम कुमार ने परीक्षा शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अभ्यर्थी यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अगला लेख
LoC पर 4 माह में 14 घुसपैठ के प्रयास, 21 आतंकवादी मार गिराए