1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pune Porsche Car accident in pune

Porsche Car Accident के बाद एक्‍शन में पुणे प्रशासन, बुल्‍डोजर से ढहाए 50 से ज्यादा रेस्टोरेंट, पब और क्लब

pune accident
Pune Porsche Car Case: पुणे में पोर्श कार से दो युवा इंजीनियरों को रौंदने के केस के बाद प्रशासन ने वहां बडी कार्रवाई की है। पुणे नगर निगम (PMC) पीएमसी ने शहर भर में रूफटॉफ पब, क्लब, होटल और रेस्टोरेंट के अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

बता दें कि जिस रईसजादे ने अपनी कार से दो लोगों को कुचल दिया था वो नाबालिग है, लेकिन हादसे के पहले वो एक रेस्‍टोरेंट में शराब पी रहा था। हालांकि स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर निगम ने पहले सांठगांठ से इसे नजरअंदाज किया और अब कल्याणीनगर हिट एंड रन कांड के बाद दिखावे के लिए कार्रवाई की जा रही है।

कहां हुई कार्रवाई : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पीएमसी ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए तीन प्रमुख पबों सहित कुल 54 रेस्टोरेंट-पब और क्बलों को ध्‍वस्‍त कर दिया है। पीएमसी ने कुल 54,300 वर्ग फुट की अनधिकृत संरचनाओं को ध्वस्त किया है। बता दें कि कल्याणी नगर की घटना के बाद, नगर निगम ने मुंडवा, कोरेगांव पार्क, पुणे स्टेशन, विमान नगर और घोरपडी सहित अन्य क्षेत्रों में अनधिकृत जगहों को जमींदोज किया है।

20 के खिलाफ होगी कार्रवाई: पीएमसी के मुताबिक 54,300 वर्ग फुट में फैले 40 फूड जॉइंट्स के अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और शेष 20 के खिलाफ कार्रवाई एक-दो दिन में की जाएगी। इस अभियान के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। टीम ने कुछ होटलों, पबों को पूरी तरह से तोड़ दिया है और कार्रवाई जारी है।

क्‍या है मामला: बता दें कि रविवार तड़के 17 साल 8 महीने के लड़के ने पोर्श कार से कल्याणीनगर जंक्शन के करीब बाइक सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों अनीश अवधिया (24) और अश्विनी कोस्टा (24) को बुरी तरह से टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के समय नामी रियल एस्टेट कारोबारी विशाल अग्रवाल का नाबालिग बेटा कथित तौर पर शराब के नशे में लक्जरी कार चला रहा था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने उसे 5 जून तक बाल सुधार गृह भेजा है।

पिता गिरफ्तार, पब सील: पुणे पुलिस ने आरोपी लड़के के पिता को अपनी कार नाबालिग बेटे को देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिस पब-बार में नाबालिग ने शराब पी थी उसके मलिक, मैनेजर को गिरफ्तार कर उसे सील कर दिया। विशाल अग्रवाल को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
7-8 थप्पड़ मारे, मेरी टांग पकड़कर घसीटा, स्वाति मालीवाल ने बताई CM हाउस में पिटाई कांड की कहानी