सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर...पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों को जब्त करने के आदेश
- कौन है डेविड ड्यूक जिसे ट्विटर ने स्थाई रूप से कर दिया प्रतिबंधित?
- DGCA का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल फ्लाइट में 31 अगस्त तक नहीं कर सकेंगे सफर
- BCCI का मोह नहीं छूट रहा है IPL के टाइटल प्रायोजक 'Vivo' से
- 59 Apps Banned : भारत की digital strike से तिलमिलाया चीन, दिया यह बयान
चीन को भारत का एक और झटका, PUBG एवं 118 App बंद
नई दिल्ली। चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत सरकार बुधवार को ने एक और बड़ा कदम उठाया है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने चीन के चर्चित मोबाइल गेम PUBG एवं 118 मोबाइल एप्लीकेशंस को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चीन को भारत सरकार ने बड़ा झटका देते हुए टिक-टॉक, हैलो, कैम स्केनर समेत 59 चीनी एप बैन कर दिए थे। इसके अलावा यूसी ब्राउजर, शेयर इट जैसे और भी बहुत से एप को बंद कर दिया था। तब भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से चीनी एप की एक सूची तैयार कर केंद्र सरकार से उन पर रोक लगाने की अपील की थी।
क्यों आई नौबत : दरअसल, पिछले कुछ समय चीन सीमा पर अवैध रूप से घुसपैठ कर अतिक्रमण की साजिश कर रहा है। इसी के चलते 15 जून की रात लद्दाख गलवान घाटी में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस संघर्ष में चीनी सैनिकों की भी मौत हुई थी, लेकिन आज तक यह खबर बाहर नहीं आ पाई।
इस घटना के तत्काल बाद भारत में चीन विरोधी माहौल बना, जिसके लोगों ने चीनी सामान के बहिष्कार की भी अपील की।
