1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रियंका ने किया सरकार से सवाल, किसके लिए की जा रही कर्जमाफी

Priyanka Gandhi | प्रियंका ने किया सरकार से सवाल, किसके लिए की जा रही कर्जमाफी

Priyanka Gandhi Vadra
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 76,000 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डालने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लेकिन किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी की जा रही है?
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। मुंबई में पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैं।
प्रियंका ने सवाल किया कि भाजपा सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए 76,000 करोड़ के कर्ज माफ कर रही है? कौन ले गया ये पैसा? एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने 76,600 करोड़ रुपए के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया है।
अगला लेख
Live Update : PM नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 'महामुलाकात'