सम्बंधित जानकारी
- विश्व बैंक के बाद आईएमएफ ने दिखाया सरकार को आइना : प्रियंका
- रविशंकर प्रसाद के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी, फिल्मी दुनिया से बाहर निकलिए मंत्रीजी
- प्रियंका ने किया सरकार से सवाल, किसके लिए की जा रही कर्जमाफी
- प्रियंका गांधी ने कहा- अर्थव्यवस्था की हालत खराब, सरकार ने सुधार के एजेंडे को रोका
- प्रियंका का प्रहार, क्यों डर रही है यूपी की योगी सरकार
Priyanka Gandhi | प्रियंका का नरेन्द्र मोदी पर निशाना, देश को अब कौनसे दिन देखना बाकी हैं...
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बचत बैंक खाते की ब्याज दर में कटौती किए जाने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि भाजपा के लोगों को बताना चाहिए कि अभी देश को कौन-कौन से दिन देखने बाकी हैं।
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, लोगों को उनकी बचत का पैसा निकालने मत दो। लोगों की मेहनत की कमाई पर ब्याज घटा दो। लेकिन गुप्त रूप से चंद अमीरों के 76,000 करोड़ माफ कर दो। प्रियंका ने सवाल किया, भाजपा सरकार के मंत्री और अगुआ महोदय और भी बता दीजिए कि जनता को कौन-कौन से दिन देखने बाकी हैं?
खबरों के मुताबिक दिवाली से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बचत खाते की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बचत खाते में एक लाख रुपए तक जमा रखने वालों के लिए बैंक ने ब्याज दर 3.50 फीसदी से घटाकर 3.25 फीसदी कर दी है। नई दरें एक नवंबर से लागू होंगी।
