1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi in Varansi

वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी, रैली से पहले किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

Priyanka Gandhi
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। प्रियंका सबसे पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर गईं और पूजा की। इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
 
इससे पहले प्रियंका का वाराणसी हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने प्रियंका की अगवानी की। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के विभिन्न मार्गो पर प्रियंका के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए थे।
 
प्रियंका आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगीं। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका ने लखीमपुर हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष मिश्रा फिलहाल पुलिस गिरफ्त में है।
 
 
अगला लेख
फि‍र गुलजार होगी किताबों की दुनिया, 8 जनवरी से दिल्ली में शुरू होगा 'वर्ल्ड बुक फेयर'