1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terror threat : high alert in Delhi

त्योहारी सीजन में हमला कर सकते हैं आतंकी, दिल्ली में हाईअलर्ट

Terror threat
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में आतंकी हमला कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
 
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। होटलों और गेस्टहाउस पर नजर रखी जा सकती है।
 
इस स्थानीय बाजारों और मंदिरों में कोरोना की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं है। दिल्ली में चल रहे समारोहों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 14 सितंबर को पाकिस्तान स्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में 7 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। ये संदिग्ध आतंकी इस त्योहारी सीजन के दौरान देश में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।
अगला लेख
पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान का निधन