1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi attacks modi government

ऑटो सेक्टर में 10 लाख नौकरियों पर खतरा, सबसे ज्यादा खतरनाक मोदी सरकार की चुप्पी...

Priyanka Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस पर सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'ऑटो सेक्टर के 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे।'
 
प्रियंका ने आरोप लगाया, 'नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।' 
अगला लेख
कर्नाटक में येदियुरप्पा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, शाम 6 बजे चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे