1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Priya Ranjan Dasmunsi dead

कांग्रेस नेता प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन

Priya Ranjan Dasmunsi
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रिय रंजन दासमुंशी का निधन सोमवार को यहां अस्पताल में हो गया। वे वर्ष 2008 से ही कोमा में थे। वे 72 वर्ष के थे।
 
अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उनकी मृत्यु सोमवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। निधन के समय उनकी पत्नी और बेटे अस्पताल में मौजूद थे।' पूर्व केंद्रीय मंत्री को साल 2008 में आघात आया था और वे तब से अस्पताल में भर्ती थे। बीमार पड़ने से पहले दासमुंशी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) चला रहे थे। (भाषा) 
अगला लेख
गुजरात चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची