• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Draupadi Murmu's statement on the upcoming general budget
Last Updated : गुरुवार, 27 जून 2024 (12:41 IST)

अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, आगामी बजट में उठाए जाएंगे कई ऐतिहासिक कदम

कहा कि सरकार भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही

अभिभाषण में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू, आगामी बजट में उठाए जाएंगे कई ऐतिहासिक कदम - President Draupadi Murmu's statement on the upcoming general budget
President Draupadi Murmu's statement : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम बजट (General Budget) में कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे एवं प्रमुख आर्थिक निर्णय लिए जाएंगे। मुर्मू ने 18वीं लोकसभा में पहली बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में नई दिल्ली में अपने अभिभाषण में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगले संसद सत्र में सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला बजट भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

 
बजट में प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक निर्णय लेंगे : उन्होंने कहा कि बजट में प्रमुख आर्थिक एवं सामाजिक निर्णय लिए जाएंगे और कई ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुधारों की गति बढ़ाई जाएगी। राष्ट्रपति के अनुसार सरकार का मानना है कि निवेश के लिए राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी सहकारी संघवाद की भावना होनी चाहिए।

 
भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया : उन्होंने कहा कि भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पिछले 10 साल में 8 प्रतिशत की दर से औसत विकास हुआ है जबकि यह कोई सामान्य काल नहीं था। उन्होंने कहा कि यह विकास दर विश्व के विभिन्न हिस्सों में वैश्विक महामारी और संघर्ष के बीच हासिल की गई है। यह पिछले 10 वर्ष में सुधारों का परिणाम है। अकेले भारत ने वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत का योगदान दिया है। मेरी सरकार भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अभिभाषण में पेपर लीक, आपातकाल और संविधान पर क्या बोलीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?