शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prashant Kishore's statement on Priyanka Gandhi's entry into politics
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 जनवरी 2019 (12:29 IST)

प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश से खुश हुए PK, दिया यह बयान...

प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश से खुश हुए PK, दिया यह बयान... - Prashant Kishore's statement on Priyanka Gandhi's entry into politics
कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपते हुए महासचिव बनाया गया है। प्रियंका की राजनीति में औपचारिक प्रवेश के बाद सियासी हलचलें बढ़ गई हैं। इसी बीच PK के नाम से मशहूर जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है कि यह उनके और कांग्रेस के लिए अच्छा फैसला है।


एक समाचार चैनल से बातचीत में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि जून 2016 तक प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने की काफी चर्चाएं थीं। जमीनी विश्लेषण को देखते हुए हम में से बहुत लोग यह मानते थे कि राजनीति में उनका यह प्रवेश उत्तरप्रदेश में बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां तक कि राहुल गांधी को भी इसका आइडिया था, लेकिन कारण जो भी रहा हो, ऐसा हो नहीं पाया। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ बतौर रणनीतिकार जुड़े हुए थे।