सम्बंधित जानकारी
- राज्यसभा उपसभापति चुनाव : भाजपा ने किया 126 सदस्यों के समर्थन का दावा, आप ने ठुकराया जदयू का प्रस्ताव
- राज्यसभा उपसभापति चुनाव, जानें कौन किस पर भारी, क्या कहते हैं आंकड़े
- करप्शन, क्राइम, कम्युनिलिज्म पर समझौता नहीं करेगी जेडीयू : नीतीश कुमार
- अब भी भाजपा से नाराज हैं बिहार के सीएम नीतीश, आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान
- नीतीश कुमार कल होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर जदयू का रुख साफ करेंगे
मोदी को 'महाजीत' दिलाने वाले प्रशांत किशोर करेंगे राजनीति में एंट्री, जेडीयू में हो सकते हैं शामिल
पटना। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर रविवार को जेडीयू में शामिल हो सकते हैं। खबरों के अनुसार पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक से पहले वे मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के समक्ष पार्टी की सदस्यता लेंगे। खबरें हैं कि इसकी सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
'पीके' के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर को एक समय चुनाव में जीत की गारंटी माना जाता था। साल 2014 के चुनाव प्रचार में भाजपा के प्रचार को उन्होंने 'मोदी लहर' में बदल दिया था और भाजपा को महाजीत दिलवाई थी। बिहार के विधानसभा चुनावों में मोदी लहर के बावजूद जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठंबधन को जीत दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई।
41 साल के प्रशांत किशोर के राजनीति में आने की अटकलें लगातार चल रही थीं। किशोर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा, बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और 2017 में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं।
