शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pragya thakur tweets after announcement of bjp selection committee list
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 जून 2022 (14:18 IST)

भाजपा की चयन समिति की घोषणा के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा 'हम भी बागी हैं'

भाजपा की चयन समिति की घोषणा के बाद साधी प्रज्ञा ने कहा 'हम भी बागी हैं' pragya thakur tweets after announcement of bjp selection committee - pragya thakur tweets after announcement of bjp selection committee list
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौजूदा नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभाग चयन समितियों की घोषणा के बाद भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है।प्रज्ञा ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा कि 'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व।'
इस ट्वीट को प्रज्ञा ठाकुर की कथित नाराजगी से जोड़ कर देखा जा रहा है। पार्टी ने गुरुवार को नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभाग चयन समितियों की घोषणा की है। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग चयन समिति में हेमंत खंडेलवाल संयोजक और रामपाल सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं। वहीं समिति में प्रज्ञा ठाकुर को जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस ने भी चुटकी ली है।
 
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई संभागवार चयन समिति में भोपाल संभाग से स्थानीय सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर ही गायब? भाजपा की ये कैसी मजबूरी, साध्वी से कैसी दूरी ? क्या ये सिर्फ 'आग' लगाने के ही काम आती हैं?
ये भी पढ़ें
जुमे की नमाज के बाद दिल्ली से यूपी तक प्रदर्शन, नूपुर शर्मा के विरोध में नारेबाजी