सम्बंधित जानकारी
- राजमार्गों पर बिना बैरियर के हो जाएंगे टोल, जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
- क्या डीजल गाड़ियों पर लगेगा 10% अतिरिक्त GST? क्या बोले गडकरी?
- कमल का फूल और मणिपुरी टोपी, ऐसा होगा संसद के कर्मचारियों का नया लुक
- भारत में फंसे कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो, जानिए कब लौटेंगे अपने देश
- यूपी के 22 जिलों में भारी बारिश, 26 लोगों की मौत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
कुछ ही दिनों POK भारत में मिल जाएगा, पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के ऐलान से पाकिस्तान की उड़ी नींद
Photo : Twiiter (x)
VK singh on POK: सरकार में केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के एक बयान से पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) कुछ समय बाद अपने आप भारत में विलय हो जाएगा। गौरतलब है कि इसके पहले भारत के विदेश मंत्री ने भी इसी मुद्दे को लेकर बयान दिया था।वीके सिंह ने कहा, जी-20 बैठक अभूतपूर्व रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना लोहा मनवा दिया। जी-20 समूह में विश्व के सभी शक्तिशाली देश शामिल हैं। सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।#WATCH PoK अपने आप भारत के अंदर आ जाएगा, थोड़ा सा इंताज़ार करना होगा: PoK के लोगों की मांग पर कि उन्हें भारत में विलय किया जाए पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह (11.09.2023) pic.twitter.com/svlTXL3SQ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2023
बता दें कि जनरल वीके सिंह ने यह टिप्पणी तब की है जब उनसे पूछा गया कि पीओके के लोगों की मांग है, क्षेत्र का भारत में विलय किया जाना चाहिए और इस मुद्दे पर भाजपा का रुख क्या है? सिंह के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हलचल है। मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पाकिस्तान में पीओके को लेकर काफी हलचल बढ़ गई है।
थोड़ा इंतजार कीजिए : केंद्रीय मंत्री वीके सिंह राजस्थान के दौसा में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीओके अपने आप भारत में आएगा। थोड़ा इंतजार कीजिए। उनकी टिप्पणी चीन की ओर से अपना नया मानक मानचित्र जारी करने की पृष्ठभूमि में भी आई है, जिसमें कश्मीर में अक्साई चिन, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण चीन सागर में कुछ विवादित क्षेत्र भी शामिल हैं। हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के नक्शे पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कहा कि यह चीन की पुरानी आदत है।
Edited by navin rangiyal
