1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi meets Pope Francis at G7 Summit

जी7 शिखर सम्मेलन में पोप फ्रांसिस से मिले PM मोदी, भारत आने का दिया न्योता

PM Narendra Modi meets Pope Francis at G7 Summit
PM Narendra Modi meets Pope Francis at G7 Summit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को दक्षिणी इटली के अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच सत्र’ में गर्मजोशी से मुलाकात की। उन्होंने विश्व के अन्य नेताओं के साथ महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया और कहा कि वह लोगों की सेवा करने और पृथ्वी को बेहतर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हैं।
मोदी को 87 वर्षीय पोप के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते हुए देखा गया। पोप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर विषय पर ‘आउटरीच सत्र’ में अपने संबोधन में कहा, एआई का बेहतर इस्तेमाल करना हममें से प्रत्येक पर निर्भर करता है। सत्र में जी7 के नेता और ‘ग्लोबल साउथ’ के नेता शामिल हुए।
प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2021 में वेटिकन के अपोस्टोलिक पैलेस में एक निजी मुलाकात के दौरान पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी और दुनियाभर के लोगों पर इसके प्रभावों को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, भारत और होली सी (कैथोलिक चर्च की वेटिकन स्थित सरकार) के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और ये 1948 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के समय से ही हैं। एशिया में दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक आबादी वाला देश होने के कारण भारत को अगले वर्ष पोप के दौरे की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आतंकवादी संगठन जैश की धमकी के बाद अयोध्या में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क