1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Narendra Modi met Rishi Sunak

मोदी ने की ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

G7 Summit
G7 summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और साझा हितों के मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं की मुलाकात दक्षिणी इतालवी रिसॉर्ट शहर में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई।

 
सुनक और मोदी की पिछली मुलाकात पिछले साल सितंबर में नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में हुई थी, जब उन्होंने भारत के आम चुनाव से पहले मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता में तेजी लाने पर सहमति जताई थी। अब व्यापार वार्ता हालांकि 4 जुलाई को नई ब्रिटिश सरकार के निर्वाचित होने के बाद ही पुन: शुरू होने की उम्मीद है। जनवरी 2022 में शुरू हुई भारत-ब्रिटेन एफटीए वार्ता का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
थोक महंगाई दर ने तोड़ा 15 माह का रिकॉर्ड, कांग्रेस ने मोदी को बताया महंगाई मैन