1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi meet President Ram Nath Kovind

PM मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, 19 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र

PM Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे चर्चा की। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
राष्ट्रपति भवन की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया ‍कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल और विस्तार के बाद प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति से यह मुलाकात हुई है।
 
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया था और वहां 1500 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
अगला लेख
शिमला में 3.6 की तीव्रता का भूकंप